फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: न प्लॉट नाम कराया और न कब्जा दिया, झारखंड के पुलिसकर्मी से ठग लिए 15 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के झारखंड भवन में है पीड़ित की तैनाती, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। झारखंड के पुलिसकर्मी भागीरथ ठाकुर से फरीदाबाद में प्लॉट दिलाने के बहाने 15 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप है कि ब्रोकर ओमप्रकाश ने एक बार प्लॉट दिलवाकर पेमेंट ले ली। बाद में इसे कैंसिल कर दूसरा प्लॉट 15 लाख में दिया। लेकिन उसे भी न तो नाम कराया और न कब्जा दिया। बेटी की शादी के लिए प्लॉट बेचने का विचार किया तो आरोपियों ने संपर्क करना भी बंद कर दिया। मामले में अब भूपानी थाना पुलिस ने ठगी की एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस को ये शिकायत दिल्ली महरौली क्षेत्र में रहने वाले भागीरथ ठाकुर ने दी है। वह झारखंड पुलिस में कार्यरत हैं और अभी उनकी तैनाती दिल्ली के झारखंड भवन में है। ठगी का आरोप फरीदाबाद की शंकर कॉलोनी स्थित कृष्णा होम डेवलपर, इसके पार्टनर गाजियाबाद निवासी कर्मवीर, ब्रोकर फरीदाबाद सेक्टर-37 के ओम प्रकाश पर लगाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि 9 मार्च 2021 को एक प्लॉट 4 कनाल 10 मरले का आधा हिस्सा भूपानी तहसील एरिया में कान्हा डेवलपर व पार्टनर कर्मवीर, ब्रोकर ओम प्रकाश से 9 लाख 92 हजार रुपये में खरीदा था। जनवरी 2022 में गाजियाबाद तहसील से जीपीए शिकायतकर्ता के नाम करा दी गई। लेकिन प्लॉट पर कब्जा नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि एजेंट ओमप्रकाश से बात की तो उसने भरोसा दिया कि जल्द ही कब्जा दे देंगे। काफी समय बीतने पर कहा गया कि कान्हा डेवलपर के पार्टनर और प्लॉट मालिक इस प्लॉट को बेचने के लिए मना कर रहे हैं। ओमप्रकाश ने इसके बदले दूसरा प्लॉट 200 गज का 15 लाख रुपये में देने की बात तय की। 3 नवंबर 2022 को ओमप्रकाश व शिकायतकर्ता के बीच एग्रीमेंट हुआ और पेमेंट कर दी गई। आरोप है कि कई बार ओम प्रकाश व कृष्णा होम डेवलपर से संपर्क किया लेकिन उन्होंने प्लॉट के पेपर नहीं बनाए और कब्जा भी नहीं दिया। बेटी की शादी के दौरान रुपयों की जरूरत थी तो प्लॉट बेचने का सोचा। लेकिन आरोपियों से संपर्क ही नहीं हुआ। परेशान होकर शिकायत पुलिस को दी गई।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि भूपानी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें