फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई साल के बच्चे को अगवा करके ले गया पड़ोसी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के निकट बसे संत नगर से ढाई साल के मासूम को उसके पड़ोस में रहने वाला युवक अगवा करके ले गया। आरोपी अक्सर मासूम के साथ खेलता रहता था। इसी का फायदा उठाकर 11 मार्च की रात उसे लेकर फरार हो गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामला गंभीर मानकर इसकी जांच क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 को दी गई। पुलिस ने आरोपी को उत्तरप्रदेश के रायबरेली से काबू कर लिया है। बच्चा सकुशल है। आरोपी की पहचान अहमद (21) के रूप में हुई है। वह एक फैक्ट्री में सहायक के तौर पर काम करता है।
विज्ञापन

बच्चे के पिता इरफान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कार के शोरूम में काम करते हैं। 11 मार्च की शाम उनका ढाई साल का बेटा घर के बाहर खेल रहा था। कुछ देर बाद वह लापता हो गया। बच्चे के ना मिलने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। पुलिस ने बच्चे की जानकारी अपने एक व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर की। पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच को दी। क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 ने जांच के दौरान आस-पास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज में बच्चा एक युवक की गोद में देखा।
बच्चे के पिता इरफान ने आरोपी युवक की पहचान अहमद के रूप में की। अहमद इरफान के पड़ोस में ही रहता है और बच्चे से खेलने के बहाने अक्सर घर मेें आता रहता था। क्राइम ब्रांच ने अहमद की तलाश शुरू की। पुलिस के लिए बच्चे को सकुशल बरामद करना सबसे अहम था। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से अहमद की लोकेशन खंगाली। अहमद की आखिरी लोकेशन यूपी रायबरेली में मिली। देर ना करते क्राइम ब्रांच की टीमें रात को ही यूपी के लिए निकल ली। शुक्रवार रात अहमद को क्राइम ब्रांच ने रायबरेली में दबोच लिया और बच्चा सकुशल बरामद कर लिया। शुरुआती जांच में पता लगा है कि आरोपी ने बच्चे को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया था। बच्चे के अपहरण के पीछे उसका क्या मकसद था। इनके बारे में पुलिस उससे पूछताछ करेगी। बच्चे के पिता के अनुसार अहमद के साथ उनकी कोई रंजिश या लड़ाई झगड़ा नही था। फिलहाल पुलिस आरोपी व बच्चे को फरीदाबाद लेकर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें