फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा चलाने से नाराज पड़ोसी ने चला दी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
पटाखा चलाने से नाराज पड़ोसी ने चला दी गोली
विज्ञापन

बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ सदर थाना क्षेत्र के जाजरू गांव में पटाखा चलाने से नाराज एक व्यक्ति ने गोली चला दी। आरोप है कि इस घटना में पटाखा चलाने वाला युवक बाल-बाल बच गया। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। बल्लभगढ़ सदर थाना पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जाजरू गांव के रहने वाले बाली ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह मंगलवार शाम को घर के बाहर पटाखा चला रहा था। इससे पड़ोस में रहने वाला सतपाल डागर नाराज हो गया। उसने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध जताने पर आरोपी ने ताबड़तोड़ तीन राउंड गोली चला दी। इस घटना में पीड़ित बाल-बाल बच गया। उस समय भैया दूज पर घर में मेहमान आए हुए थे। घर के बाद गोली चलने की आवाज सुन कर परिजन के हाथ पांव फूल गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। आरोप है कि शिकायत पाकर पहुंची पुलिस जब पीड़ित के साथ आरोपी के घर पहुंची तो उन्होंने भी पल्ला झाड़ते हुए कह दिया कि सतपाल के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं हैं। इससे पुलिस उल्टे पांव लौट गई। पीड़ित ने मामले में सतपाल द्वारा दोबारा हमले की आशंका जताते हुए जानमाल की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें