फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: समाधान शिविर में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, सीएम ने दिए सख्त निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम ने प्रदेशभर के उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सरकारी योजनाओं और सेवाओं से जुड़ी शिकायतों के निपटारे को लेकर अब प्रशासनिक जवाबदेही और सख्त हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट कर दिया है कि समाधान शिविरों में आने वाली हर शिकायत का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर के उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने न केवल अधिकारियों से बातचीत की बल्कि शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर जमीनी फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि केवल शिकायत सुनना पर्याप्त नहीं है बल्कि उसका गुणवत्तापूर्ण समाधान करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्वयं पोर्टल पर शिकायतों की मॉनिटरिंग करें और समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि लंबित मामलों को बिना ठोस कारण के टालना स्वीकार्य नहीं होगा।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि जिन शिकायतों का मौके पर समाधान संभव है, उन्हें तुरंत निपटाया जाए और जिन मामलों में समय लगेगा, उनके लिए स्पष्ट समय सीमा तय की जाए।

उन्होंने बताया कि हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक लघु सचिवालय में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रॉपर्टी आईडी, राशन कार्ड, बिजली, पानी समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें