फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जांच में लापरवाही, साइबर थाने के तीन पुलिसकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। साइबर क्राइम थाना एनआईटी में तैनात तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। थाने में दर्ज साइबर ठगी के एक केस की जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में इन पर ये कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

दरअसल सेक्टर 21सी पार्ट दो निवासी एक व्यक्ति ने साइबर क्राइम थाना एनआईटी में 14 नवंबर 2024 को एफआईआर दर्ज कराई थी। साइबर ठगों ने उनसे शेयर मार्केट में निवेश करने और विभिन्न कंपनियों का आईपीओ खरीदने के नाम पर 1.38 करोड़ रुपये ठग लिए थे। ठगों ने पहले विश्वास जमाने के लिए कुछ पैसे रिटर्न भी किए थे। इस केस की जांच सब इंस्पेक्टर अनूप, पीएसआई विकास कुमार और कांस्टेबल आजाद कर रहे थे। पुलिस उपायुक्त सेंट्रल ऊषा ने इस केस की फाइल रिव्यू के दौरान खामी पाई। आरोप है कि पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आने पर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल ने रिपोर्ट बनाकर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय को इन पर कार्रवाई के लिए भेजी। जिसके बाद इन तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने तीनों को निलंबित किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें