फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट यूजी : जिले में 18 केंद्रों पर 6436 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीसी ने तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। नीट यूजी परीक्षा को सुचारु और पारदर्शी तरीके से आयोजित कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसको लेकर अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने सिटी को-ऑर्डिनेटर्स और सेंटर सुपरिटेंडेंट्स के साथ समीक्षा बैठक की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।



एडीसी ने कहा कि परीक्षा के दौरान नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की सभी गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने और लॉजिस्टिक्स को बेहतर तरीके से संभालने पर जोर दिया। जानकारी के अनुसार, नीट यूजी परीक्षा 3 मई को एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। देशभर में करीब 22 लाख विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि हरियाणा में 65,300 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। फरीदाबाद जिले में 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 6436 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




एडीसी ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर कंट्रोल रूम बनाए जाएं और प्रश्न पत्र खोलने व पैक करने की प्रक्रिया सीसीटीवी निगरानी में ही की जाए। साथ ही केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था, पेयजल, बिजली, प्रकाश, सीसीटीवी और बायोमेट्रिक सिस्टम जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को सुरक्षित और शांत वातावरण देना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय से समय पर तैयारियां पूरी करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें