फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलम फ्लाईओवर का जारी है काम, एनआईटी-बाटा झेल रहे जाम

विज्ञापन
नीलम फ्लाईओवर पर आवागमन बंद होने से बाटा हार्डवेयर रोड पर लगा जाम । - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। नीलम फ्लाईओवर के छह दिनों के लिए बंद होने से जाम की समस्या बढ़ गई है। बुधवार को बाटा फ्लाईओवर और ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास पर दिनभर जाम की स्थिति रही है। लोगों ने पांच मिनट का सफर 20 मिनट में तय किया। वहीं यातायात पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन की जानकारी के लिए जगह-जगह बोर्ड और पोस्टर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

नीलम फ्लाईओवर के नीचे पिलर पर बेरिंग लगाए जाने के कारण छह दिन के लिए के लिए बंद कर दिया गया। इसकी जगह लोग अब राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाने के लिए बाटा फ्लाईओवर, ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास और बड़खल फ्लाईओवर का रुख कर रहे हैं। इससे बाटा पुल पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया। बुधवार को बाटा पुल और ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में वाहन चालकों को जाम के झाम से जूझना पड़ा। सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लगी रही है। हालांकि सड़कों पर जगह-जगह यातायात पुलिस कर्मी व्यवस्था संभालने का प्रयास किया।
बुधवार को अन्य दिनों के मुुकाबले बाटा पुल पर वाहनों का दबाव ज्यादा देखने को मिला। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जवाहर कॉलोनी, पर्वतिया कॉलोनी, सेक्टर-24 सहित आसपास के करीब दो दर्जन इलाकों के लोग ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचने के लिए बाटा पुल का इस्तेमाल करते हैं। इस कारण पुल पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन

यातायात थाना प्रभारी राजेश कुंडू ने बताया कि नीलम फ्लाईओवर बंद होने की सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई है। वहीं, जगह-जगह पोस्टर लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बाटा पुल पर वाहनों का ओवर लोड ज्यादा हो जाता है। इसलिए लोग बड़खल फ्लाईओवर और बल्लभगढ़ सोहना फ्लाईओवर का इस्तेमाल करें। इसके अलावा ओल्ड फरीदाबाद फ्लाईओवर के दोनों और लगने वाली रेहड़ियों को हटा दिया गया है। पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। यही व्यवस्था हार्डवेयर चौक पर की गई। इससे लोगों को काफी हद तक जाम से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें