फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल से शुरू हो जाएंगे नए मॉडल संस्कृति स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। अप्रैल से जिले में 90 मॉडल संस्कृति स्कूल शुरू हो जाएंगे। ऐसे में इन विद्यालयों को अपडेट करने का काम जारी है। वहीं, इनमें अंग्रेजी में माहिर अध्यापकों की भर्ती की तैयारी जारी है। इसके लिए निदेशालय स्तर पर पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) से आवेदन मांगे गए हैं। मॉडल संस्कृति में पढ़ाने के लिए राजकीय विद्यालयों के अध्यापक भी 25 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सेक्टर-28 स्थित मॉडल स्कूल में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बताया कि पांच वरिष्ठ माध्यमिक और 85 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों शामिल हैं। यह सभी विद्यालय सीबीएसई से मान्यता प्राप्त होंगे। मान्यता की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। इस पैटर्न पर पढ़ाई के लिए राजकीय विद्यालयों में भी छात्रों को फीस देनी होगी। इन स्कूलों में अपलाई करने के लिए अध्यापकों को अंग्रेजी लिखनी और बोलने की निपुणता अनिवार्य है। हालांकि इन स्कूलों में पूरी तरह से हिंदी भाषा की प्रधानता को दरकिनार नहीं किया जाएगा। इसमें जिला विज्ञान विशेषज्ञ अजय शर्मा, मनोज कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी व बैठक समन्वयक दीपेंद्र चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें