फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले में 9 केंद्रों पर होगी एनडीए, एनए और सीडीएस की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीसी ने तैयारियों को लेकर लघु सचिवालय में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में 9 केंद्रों पर नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए) एवं नेवल अकादमी (एनए) तथा कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस) परीक्षा आयोजित की जाएगी। एडीसी सतबीर मान ने परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर आज लघु सचिवालय के सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इसमें परीक्षा को सुनियोजित ढंग से संपन्न करवाने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए।

एडीसी सतबीर मान ने बताया कि यह काफी संवेदनशील कार्य है जिसे सभी अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ करना है। अधिकारी सुनिश्चित करें कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश ना हो। परीक्षा के लिए संघ लोक सेवा आयोग ने जो नियम निर्धारित किए हैं, उनका दृढ़ता से पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी को कोई शंका हो तो उसे समय रहते दूर कर लें। उन्होंने बताया कि परीक्षा का आयोजन 14 सितंबर को 9 केंद्रों पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैमर लगाकर होगी परीक्षा
उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं, बिजली, पंखे, जैमर, पेयजल, शौचालय और साफ सफाई सहित अन्य उचित व्यवस्था के प्रबंध बारे भी अधिकारी ध्यान रखें। सुरक्षा के दृष्टिगत ऐसी कोई भी परीक्षा सहयोगी सामग्री जो आपत्तिजनक है उसको केंद्र में अंदर जाने न दें। उन्होंने कहा कि यूपीएससी की हिदायतों के अनुसार परीक्षाओं में कोताही बरतने वाले लोगों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा बैठक में नोडल अधिकारी एवं एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, शिक्षाविद डॉ. एमपी सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें