फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एनडीए और सीडीएस परीक्षा 12 अप्रैल को

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सात केंद्रोंं पर होगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 12 अप्रैल को जिले में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, नौसेना अकादमी परीक्षा और संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा की परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा जिले के सात केंद्रों पर होगी। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा दोपहर दो बजे से 4:30 बजे तक किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह नौ बजे से 11 बजे तक दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से 02:30 बजे तक तथा तीसरी पाली शाम चार बजे से छह बजे तक आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतबीर मान ने बताया कि बताया कि परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे जिसके अंतर्गत सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें