फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: थार चालक ने बाइक सवार को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। डबुआ-पाली रोड पर एक थार चालक ने गलत दिशा में कार चलाते हुए बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार घायल अनिल शर्मा सरूरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में एक पानी के प्लांट पर कार्यरत हैं। 24 मार्च को 5 बजे के करीब वह अपनी ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से गलत दिशा में आ रही थार ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के बाद चालक कार को अनिल के ऊपर से निकालकर भाग निकला। हादसे में गंभीर रूप से घायल अनिल शर्मा को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी गर्दन, कमर और कूल्हे, में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है। अनिल शर्मा भांखरी गांव के रहने वाले हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि थार बिना नंबर प्लेट के थी और उसके शीशे पर सरपंच लिखा हुआ था, जिससे वाहन की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। इस मामले पर पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने कहा कि फिलहाल पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें