फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टरों और सोसाइटियों में नवरात्र की धूम, डांडिया नाइट्स में झूम रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। शारदीय नवरात्र को लेकर शहर के सेक्टरों और सोसाइटियों में उत्सव का माहौल बना हुआ है। जगह-जगह डांडिया नाइट्स, भजन-कीर्तन और माता की चौकी का आयोजन किया जा रहा है। शाम होते ही सोसाइटियों के सामुदायिक भवन और सेंट्रल पार्क रोशनी से जगमगा उठते हैं। महिलाएं और युवतियां पारंपरिक परिधानों में सजकर डांडिया और गरबा की धुनों पर नृत्य कर रही हैं। वहीं, बच्चे भी सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।


नवरात्र के अवसर पर मंदिरों को भी भव्य तरीके से सजाया गया है। रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और आकर्षक सजावट से सजे मंदिरों में सुबह-शाम श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। भक्त मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। कई स्थानों पर दुर्गा सप्तशती का पाठ, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरी लैवेंडर सोसाइटी निवासी आशीष ने बताया कि सोसाइटियों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से लोग एक-दूसरे के साथ त्योहार की खुशियां साझा कर रहे हैं। डांडिया नाइट्स में पारंपरिक गुजराती और बॉलीवुड गीतों की धुन पर लोग समूह में नृत्य करते नजर आ रहे हैं। आयोजकों की ओर से उत्सव को यादगार बनाने के लिए विशेष सजावट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था की जा रही है। नवरात्र के चलते शहर के धार्मिक स्थलों और रिहायशी परिसरों में रौनक बढ़ गई है। भक्ति, संगीत और पारंपरिक नृत्य का यह संगम लोगों को उत्सव से जोड़ने के साथ आपसी मेलजोल और सामाजिक एकता का संदेश भी दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें