फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: धूमधाम से मनी नवमी, दिखा भक्ति और परंपरा का संगम

विज्ञापन
विज्ञापन
जय माता दी जयकारों से गुंजायमान रहा शहर, पूजा-अर्चना के बाद किया गया कन्या पूजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के विभिन्न मंदिरों में नवमी धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। लोगों द्वारा माता की पूजा-अर्चना के साथ हवन व आरती की गई। कई मंदिरों में नौ कन्याओं को बैठाकर विधि-विधान से उनका पूजन किया गया, उन्हें चुनरी ओढाई गई, टीका लगाया गया और प्रसाद भी परोसा गया। इस दौरान पूरा शहर जय माता दी जयकारों से गुंजायमान रहा
विज्ञापन

नीलम रेलवे रोड पर स्थित श्री बांके विहारी मंदिर, एनआईटी-5 में स्थित शिव हनुमान मंदिर और तिकोना पार्क के पास बस अड्डा स्थित सिद्धपीठ श्री महाकाली मंदिर सहित अन्य मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान भक्तों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया। कन्या पूजन के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें