ओलंपियन से पदक की उम्मीदें, क्लब थ्रो में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चल रही पैरा विश्व एसोसिएशन चैंपियनशिप में आज ओलिंपिक रजत पदक विजेता प्रणव सूरमा पहले मुकाबले के लिए उतरेंगे। इस एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रणव सूरमा क्लब थ्रो में देश का प्रतिनिधित्व करने मैदान पर उतरेंगे। उनसे एक बार फिर जिले और देश के लिए पदक जीतने की उम्मीद है।
प्रणव ने बताया कि मुकाबले को लिए उत्साहित हैं। उनकी ओर से तैयारी पूरी है। उनकी नजरें स्वर्ण पदक पर हैं। उन्होंने कहा ओलिंपिक में जो रंग सफेद रह गया था उसे इस प्रतियोगिता में पीला करने की पूरी उम्मीद रहेगी।