बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ में देव गुरु बृहस्पति सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित नारद महापुराण में स्वामी कृष्ण महाराज ने गुरु की महिमा पर बल दिया। उन्होंने सभी भक्तों को बताया कि परमात्मा की कृपा तभी संभव है, जब आपके गुरु आपको सही ज्ञान दें।
उन्होंने बताया कि धर्म कहता है कि आयु, विद्या, यश उनकी बढ़ती है, जो अपने माता-पिता के चरण स्पर्श करता है। माता-पिता प्रथम गुरु हैं, जो हमें बुरे आचरण से बचाते हैं। गुरु का धर्म है कि मंत्र उसे दे, जो योग्य हो, गुरु के पास जाए तो भागवत चर्चा करें। सिर्फ परमात्मा की चर्चा करें, माया की चर्चा ना करें। परमात्मा की प्राप्ति का सुगम साधन गुरु है। उन्होंने बताया कि भगवान ने हमें हाथ दिए हैं इनसे अपना और दूसरों के लिए परोपकार करो। इस दौरान कथा में केबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने महाराज से आशीर्वाद लिया।