फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आईपीएस बनना चाहती थी मायरा, बोर्ड परीक्षा के दिन सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार में पिता के साथ जा रही थी, जाम के कारण परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए ली थी बाइक सवार की मदद
विज्ञापन



प्रशांत दीक्षित
फरीदाबाद। सेक्टर-45 में रहने वाली 10वीं की छात्रा मायरा राज आगे चलकर आईपीएस बनना चाहती थी। परिवार को अक्सर वो अपने इस सपने के बारे में बताया करती थी। लेकिन गुरुवार को बोर्ड परीक्षा देने जाने के दौरान सड़क हादसे में उसकी मौत के बाद सेक्टर-45 में घर पर मातम पसरा है। यहां मौजूद पड़ोस की महिला ने बताया कि लड़की की मां रोते-बिलखते हुए यही कह रही थी की बेटी का आईपीएस बनने का सपना भी उसके साथ ही खत्म हो गया।
दिल्ली तुगलकाबाद में पिता के साथ कार से वो परीक्षा देने जा रही थी। तुगलकाबाद क्षेत्र में जाम लगा था तो एक बाइक सवार की मदद से बेटी को परीक्षा केंद्र तक पिता मनोज कलोशिया ने भेज दिया। लेकिन कुछ दूर जाते ही डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार व छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। बृहस्पतिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद परिवार शव लेकर फरीदाबाद पहुंचे और यहां अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम लगभग 7 बजे अमर उजाला की टीम छात्रा के घर के बाहर पहुंची तो छात्रा को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा चुका था। कुछ महिलाएं ही यहां मौजूद मिलीं। पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बताया कि मायरा की एक बड़ी बहन है जो कॉलेज में पढ़ती है और एक छोटा भाई है। परिवार दिल्ली के देवली खानपुर का रहने वाला है और लगभग तीन साल से यहां रह रहे हैं। लड़की की मां बॉक्सर रही हैं और वो अभी बॉक्सिंग संघ में पदाधिकारी चुनी गई हैं। छात्रा के पिता मनोज कलोशिया रेलवे में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें