फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी की मनमानी और बदमाशी: मामूली सी बात पर टीचर की मां की तोड़ी नाक, घर में घुसकर आरोपी के परिवार ने पीटा

Sat, 31 May 2025 05:57 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़

सार

दिल्ली से सटे बल्लभगढ़ इलाके में एक म्यूजिक टीचर को घर के सामने से गाड़ी हटाने के लिए कहना भारी पड़ गया। आरोपी और उसके परिवार ने पीड़ित टीचर और उसकी मां की नाक तोड़ दी। 
विज्ञापन
टीचर की मां की तोड़ी नाक - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

म्यूजिक अध्यापक ने घर के सामने खड़ी गाड़ी को हटाने के लिए कहा तो पड़ोसी युवक ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर अध्यापक के घर के अंदर घुसकर मारपीट की। आरोपियों ने अध्यापक की पिटाई कर उनकी नाक तोड़ दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि थाना आदर्श नगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आदर्श नगर निवासी शिवम ने बताया कि वह निजी स्कूल में म्यूजिक टीचर है। 25 मई की सुबह वह अपने घर से स्कूटी निकालने लगे, तो उनके पड़ोसी राहुल ने उनके घर के बाहर गाड़ी खड़ी कर दी। 

जिसके चलते घर के सामने का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया। उन्होंने राहुल को गाड़ी हटाने के लिए कहा जिस पर पड़ोसी राहुल ने गाड़ी नहीं हटाई और उनके साथ लड़ाई झगड़ा करने लगे। 
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी का भाई सुमित, उसकी पत्नी सोना, राहुल की पत्नी अन्नु और राहुल की मम्मी उर्मिला सभी उनके घर के अंदर घुसकर उनके साथ मारपीट करने लगे। 

इस दौरान आरोपियों ने उनकी मां ज्योति (60) की नाक तोड़ दी। डॉक्टरों के अनुसार उनकी मां की नाक में फ्रैक्चर है। थाना आदर्श नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: Faridabad : झगड़े के मामले में बंद युवक को मिली जमानत... छोड़ दिया दुष्कर्म का आरोपी, पांच जेलकर्मी निलंबित


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें