फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नशे के आदी युवक ने मां की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर कर दी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- नशा खरीदने के लिए मांग रहा था मां से पैसे
विज्ञापन

-परिवार 30 साल पहले असम से यहां रहने के लिए आया था
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। सदर थाना के गांव जयसिंहपुर में नशे के आदी एक युवक ने अपनी मां की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मूल रूप से असम के जिला चिरांग के गांव हुतोरी का मुबारिक करीब 30 से पलवल के रणसिका गांव में रह रहा था। कुछ दिन पहले उसका परिवार रणसिका गांव से बाहर नूंह जिले के जयसिंहपुर गांव में नहर की पुलिया के पास झोंपड़ी बनाकर रह रहा था।
परिवार में उसकी पत्नी रजिया, बेटा रिजाउल, जमशेद व जायदुल साथ में रह रहे थे। रिजाउल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार की रात वह कबाड़े के काम से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी मां रजिया, भाई जमशेद व कमाल पत्नी जायदुल थे। रिजाउल को रात के करीब डेढ़ बजे सूचना मिली कि जमशेद ने मां की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी है। वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि उसकी मां का शव घर के आंगन में जमीन पर पड़ा हुआ था और गला कुल्हाड़ी से कटा हुआ था, जिसके कारण पूरे आंगन में जमीन पर खून फैला हुआ था। इस पर पुलिस को सूचना दी गई, जयसिंहपुर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और सामान्य अस्पताल नूंह की मोर्चरी में रखवा दिया। रविवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। नूंह सदर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि जमशेद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

नशे का आदी था जमशेद: परिजनों ने बताया कि जमशेद नशे का आदी था और करीब पांच साल पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके असम चली गई थी। जिसके कारण वह परेशान रहता था और झगड़ा करता था। शनिवार की रात को भी उसने नशा खरीदने के लिए अपनी मां से पैसे मांगे थे। रजिया ने पैसे देने से मना कर दिया। जिस पर जमशेद ने अपनी मां रजिया की कनपटी और पैर पर पहले लाठी से वार किया, जब वह गिर गई तो कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर कई वार किए। कुल्हाड़ी के वार से रजिया की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मजदूरी करता है परिवार:
परिवार के सदस्य मजदूरी, कबाड़ बीनने, जयसिंहपुर गांव में बने तालाबों में मछली पालन करने वाले ठेकेदारों के लिए मजदूरी का काम कर गुजारा कर रहे थे। करीब चार माह पहले परिवार के मुखिया मुबारिक की मृत्यु हो गई और परिवार में उसकी पत्नी रजिया, तीन बेटे रिजाउल, जमशेद व जायदुल यहां रहकर गुजर-बसर कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें