फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: घर में घुसकर युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने फिर खुद भी कर ली आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
-युवक की भी हो गई मौत, दानों एक ही गांव के रहने वाले थे, केस दर्ज
विज्ञापन

- लड़की के पिता की हो चुकी है मौत, मां ने कर ली थी दूसरी शादी
संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। मुंडकटी थाना अंतर्गत गांव मानपुर में एक युवक ने गांव की एक लड़की के घर में घुसकर अवैध हथियार से गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान मृतका की छोटी बहन ने घर में छिपकर अपनी जान बचाई। मृतका के पिता का कई वर्ष पहले निधन हो चुका है, जबकि उसकी मां ने दूसरे व्यक्ति से विवाह कर लिया था। घटना के बाद मृतका के चाचा ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मृतका के चाचा की शिकायत पर युवक रवि के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी तेजपाल सिंह ने बताया कि उन्हें गांव मानपुर से सूचना मिली थी कि गांव निवासी रवि ने घर में घुसकर पूजा (19) को गोली मार दी है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो रवि और पूजा के शव एक साथ पड़े हुए थे।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि गांव निवासी सुरेंद्र उर्फ पप्पू ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह बल्लभगढ़ की संगीता कंपनी में काम करता है। उसके दो भाई हैं। ओमप्रकाश उर्फ ओमी और बिजेंद्र। पीड़ित ने बताया कि ओमप्रकाश की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी ने दूसरे व्यक्ति से विवाह कर लिया, जिससे उनके घर में ओमप्रकाश की दो बेटियां, पूजा और कीर्ति अकेली रहती थीं।

रविवार दोपहर गांव निवासी रवि घर में घुसा और उसकी भतीजी पूजा के सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर जब उन्होंने छत से नीचे झांका, तो पूजा का शव ज़मीन पर पड़ा था। तभी रवि ने देसी कट्टा अपने सिर पर रखकर गोली मार ली और आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन





गांव में चर्चा: घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक युवक रवि आवारा किस्म का था और आए दिन लोगों से झगड़ा करता रहता था। इस दौरान महिला-पुरुष आपस में चर्चा कर रहे थे कि यदि मृतका की बहन कीर्ति घर में न छिपती, तो वह उसकी भी हत्या कर सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें