फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद के ध्यानार्थ::::: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़: दो युवक गिरफ्तार, 31 एटीएम कार्ड, नकद व मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़: दो युवक गिरफ्तार, 31 एटीएम कार्ड, नकद व मोबाइल बरामद
विज्ञापन

-नौकरी, बीमा, या लाभकारी सरकारी स्कीमों के नाम पर बहकाते थे और फिर आधार कार्ड, फोटो व अन्य दस्तावेज लेकर खुलवाते थे फर्जी बैंक खाते


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। साइबर थाना पुलिस ने दो ऐसे शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो फर्जी बैंक खाते खुलवाकर उनसे ऑनलाइन ठगी का काम रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31 एटीएम कार्ड, 6 मोबाइल फोन, 67,000 नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी अमित कुमार और वेदप्रकाश उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के निवासी हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों युवक पलवल क्षेत्र में सक्रिय हैं और मासूम लोगों को बहला-फुसलाकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाते हैं। इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए किया जाता है।

जानकारी के अनुसार, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक देवी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बघोला रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास दबिश दी और दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान अमित कुमार के पास से पांच मोबाइल फोन, 30 एटीएम कार्ड और 60,000 नकद बरामद हुए, जबकि वेदप्रकाश के पास से एक मोबाइल, एक एटीएम कार्ड और सात हजार नकद मिले। साथ ही ठगी के लिए इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे कई लोगों को नौकरी, बीमा, या लाभकारी सरकारी स्कीमों के नाम पर बहकाते थे और फिर उनके आधार कार्ड, फोटो और अन्य दस्तावेज लेकर खाते खुलवाते थे। उन खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर कर, एटीएम के जरिए निकाल लेते थे। पुलिस ने बरामद मोबाइल और एटीएम खातों की जांच एनसीआरपी पर की तो इनमें से कई के खिलाफ पहले से शिकायतें दर्ज पाई गईं। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि यह एक संगठित नेटवर्क हो सकता है, जिसमें और भी लोग शामिल हैं। साइबर थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। एसपी वरुण सिंगला ने कहा कि आम जनता को जागरूक रहने की जरूरत है


सचिन कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें