फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए सड़कों पर उतरीं निगम की टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर भर में कराया जा रहा है पानी का छिड़काव
विज्ञापन

बदलते मौसम को देखते हुए बीके चौक पर फॉगिंग भी कराई गई

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में वायु प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार बढ़ते प्रदूषण के बीच नगर निगम की ओर से धूल और धुएं पर नियंत्रण के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। शनिवार को शहर के विभिन्न इलाकों में पानी का छिड़काव कराया गया। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और एंटी स्मॉग गन मशीनों की मदद से सड़कों और खुले क्षेत्रों में पानी छिड़का गया। एनआईटी क्षेत्र और दशहरा मैदान सहित कई स्थानों पर निगम की टीमें सक्रिय रहीं। वहीं, बदलते मौसम को देखते हुए बीके चौक पर फॉगिंग भी कराई गई।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से प्रदूषण नियंत्रण के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्था की गई है। इसके तहत 18 स्वीपिंग मशीनें सड़कों से धूल हटाने का काम कर रही हैं। इसके अलावा 40 पानी के टैंकर और 10 एंटी स्मॉग गन के माध्यम से नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सड़कों पर उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करना है, ताकि हवा में धूल के कणों की मात्रा कम हो सके। निगम ने सभी 46 वार्डों में चार-चार कर्मचारियों की टीमें भी तैनात की हैं। ये कर्मचारी प्रदूषण फैलाने वाले कारकों पर नजर रखने के साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी कर रहे हैं। खुले में कचरा जलाने, निर्माण सामग्री से धूल फैलाने और अन्य नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं मच्छरों को कम करने के लिए भी शनिवार को बीके चौक पर फॉगिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें