बल्लभगढ़। गांव शाहपुर कलां पुल के पास बाइक सवार युवक ने हथियार दिखाकर कार सवार तीन लोगों से दो सोने की अंगूठियां ठग लीं। पीड़ित प्रफुल्ल कुमार की शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रफुल्ल ने बताया कि 12 नवंबर को वह अपने दो सहयोगियों के साथ दिल्ली लौट रहे थे। शाहपुर कलां पुल के पास युवक ने उनकी कार रुकवाई। उसने मारपीट का डर दिखाया, सुनपेड़ की तरफ जाने को कहा और चालक को भरोसे में लिया। इसके बाद उसने प्रफुल्ल से दोनों सोने की अंगूठियां उतरवा लीं और सुरक्षित होने का विश्वास दिलाया। युवक ने हथियार दिखाकर धमकी दी और बाइक से फरार हो गया। शिकायतकर्ता ने पुलिस से अंगूठियां बरामद करने और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। संवाद