फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रेनकोट पहनकर शहर की सफाई करेंगे नगर निगम के कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम मुख्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में लिया गया फैसला, नए सफाई कर्मचारियों की भी होगी नियुक्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जल्द ही एचकेआरएन के माध्यम से सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा बरसात के सीजन को देखते हुए सभी कर्मचारियों को रेनकोट दिए जाएंगे और सभी जोनों के सफाई कर्मचारियों को वर्दी व जूते दिए जाएंगे। यह निर्णय मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक में निगमायुक्त और नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहे।


बैठक में यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने निगम प्रशासन को बताया कि नगर निगम में क्षेत्रफल आबादी काफी बढ़ चुकी है और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कर्मचारी काफी कम हैं। वर्ष 1994 में 25 वार्ड थे, जो अब बढ़कर 46 हो चुके हैं। 1994 के बाद अभी तक नगर निगम में एक भी सफाई कर्मचारी की भर्ती नहीं हुई है। जबकि सफाई कर्मचारी हर माह में सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की मृत्यु दर भी ज्यादा है। साथ ही 25 लाख की आबादी के साथ-साथ किरायेदारों की भरमार है। इसलिए कम से कम सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए सात हजार कर्मचारियों की आवश्यकता है। इस पर निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति एचकेआरएन के माध्यम से करें।
20 लाख रुपये का होगा बीमा
नगर निगम में समायोजित किए गए 24 गांवों के सफाई कर्मचारियों के पिछले एक साल के बकाया वेतन पर भी सहमति जताई। अनुबंध आधार पर कार्यरत 468 कर्मचारियों को नियमित करने के लिए सरकार के आदेश प्राप्त होते ही इन कर्मचारियों को नियमित करने का आश्वासन भी निगमायुक्त ने दिया। नगर निगम द्वारा प्रस्ताव के माध्यम से 490 सफाई कर्मचारियों की मांग की गई थी। उन्हें एचकेआरएन के माध्यम से निगम के सफाई कर्मचारी मिलेंगे। साथ ही 2980 सफाई कर्मचारियों का 20 लाख रुपये का एक्सीडेंटल बीमा सरकारी स्तर पर कराया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने निगमायुक्त को आश्वासन दिया कि निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े में अधिक से अधिक कार्य कर शहर को साफ-सुथरा बनाएंगे। बैठक में निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा, अतिरिक्त आयुक्त गौरव आंतिल, एएमसी विजय पाल यादव, मुख्य अभियंता ओमबीर, एक्सईएन परचेंज नितिन कादियान, लेखा शाखा से सुखबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें