फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एनआईटी क्षेत्र में नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर के व्यस्त बाजारों में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर हो रही परेशानी को देखते हुए निगम ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। शनिवार को निगम टीम ने एनआईटी एक, दो, तीन और पांच की प्रमुख मार्केट में अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया और दोबारा कब्जा करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

कार्रवाई के दौरान निगम टीम ने सड़क के दोनों ओर फैली रेहड़ी-पटरी और दुकानों के बाहर बढ़ाए गए सामान को हटाया। कई जगहों से सामान जब्त भी किया गया। निगम अधिकारियों का कहना है कि लगातार चेतावनी के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो रहा था जिससे यह सख्ती जरूरी हो गई।
विज्ञापन


एनआईटी एक मार्केट की स्थिति सबसे अधिक प्रभावित बताई जा रही है। यहां करीब पांच हजार दुकानें हैं और रोजाना 20 हजार से ज्यादा लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। शाम के समय हालात और बिगड़ जाते हैं जब सड़क पूरी तरह संकरी हो जाती है और पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजारों में अतिक्रमण के कारण जाम और अव्यवस्था आम बात हो गई है। आपात स्थिति में एंबुलेंस या फायर ब्रिगेड जैसी सेवाओं का पहुंचना भी चुनौती बन सकता है।
विज्ञापन


नगर निगम के एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा ने बताया कि अभियान के दौरान दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि दुकान के बाहर दोबारा रेहड़ी या सामान फैलाया गया तो जुर्माने के साथ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।

निगम का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि बाजारों में सुगम आवागमन सुनिश्चित किया जा सके और आम लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें