फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निगमायुक्त ने सनीं पार्षदों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बड़खल विधानसभा क्षेत्र के पार्षदों के साथ निगम मुख्यालय में बैठक की। इस दौरान उन्होंने हर वार्ड के विषय में विस्तार से चर्चा की।

निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने बड़खल विधानसभा क्षेत्र के पार्षदों के साथ बैठक में उनकी समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि आप सभी की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे। निगम प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी जनप्रतिनिधियों के साथ सहयोग करते हुए कार्य करेंगे ताकि आमजन को किसी भी कार्य में परेशानी ना आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक में वार्ड 12, 13 ,16, 17, 18,19, 20, 21, 22 और 23 के पार्षदों के साथ विकास को लेकर चर्चा की गई। निगम कमिश्नर ने पार्षदों से उनके द्वारा दिए गए विकास कार्यों की फाइलों का स्टेटस जानते हुए अन्य विकास कार्यों के बारे में जानकारी और उनसे लिखित में कार्यों की सूची मांगी है ताकि उनकी मांगों को सरकार से मंजूरी के लिए भेजा जा सके। बैठक में बबीता संदीप भड़ाना, जसवंत सिंह, मनोज नासवा, शोभा रानी, कर्मवीर सिंह, जगत सिंह, लिखी राम, वीरेंद्र भड़ाना, हरेंद्र भड़ाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें