फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेक इन इंडिया के लिए दिया जाएगा एमएसएमई अवार्ड

Sun, 24 Apr 2016 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
मेक इन इंडिया
विज्ञापन
मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट में एमएसएमई सेक्टर की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए डीएलएफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने एमएसएमई अवार्ड 2016 लांच करने की घोषणा की है। यह अवार्ड उन्हें दिया जाएगा जिन्होंने पिछले 18 माह में  मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट में अपनी सराहनीय भूमिका निभाई है।
विज्ञापन


डीएलएफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान जेपी मल्होत्रा ने बताया कि मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट में एमएसएमई सेक्टर की भूमिका को काफी महत्वपूर्ण माना गया है।

ही नहीं सरकार ने एमएसएमई सेक्टर की क्षमता व कौशलता को बढ़ाने के लिये विशेष योजना तैयार की है, जिसके तहत 2020 तक एमएसएमई सेक्टर को मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट में महत्वपूर्ण स्थान उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


इस अवार्ड का मुख्य उद्देश्य एमएसएमई सेक्टर को प्रोत्साहन देना तथा इसकी मेक इन इंडिया में भागीदारी को और प्रभावी बनाना है। फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, फरीदाबाद चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, लघु उद्योग भारती, मैनुफेक्चरर्स एसोसिएशन फरीदाबाद, फरीदाबाद स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और अन्य औद्योगिक संगठनों को अवार्ड सेरामनी में आमंत्रित किया जाएगा। अवार्ड की तारीख जल्द ही निर्धारित होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें