आईएमटी क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत विकास नाम का युवक अपनी आई-20 कार से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। वह सेक्टर-2 के पास दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन से होते हुए फरीदाबाद की ओर जा रहा था। इसी दौरान कार के नीचे से अचानक तेज धुआं निकलने लगा। विकास ने सड़क के बीच में ही कार रोक दी। तभी इंजन के नीचे से धुआं और तेज हो गया और देखते ही देखते इंजन में आग लग गई।
युवक ने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन कर सूचना दी, लेकिन आग तेजी से फैल चुकी थी कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पहुंचने से पहले ही कार पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। बल्लभगढ़ के अग्रसेन चौकी इंचार्ज धर्मपाल कुमार ने बताया कि यह हादसा शाम करीब 7 बजे के आसपास हुआ है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।