फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरा सी चूक ने ले ली जान: खिड़की से बंधी चुन्नी में फंदा लगने से आठ साल के बच्चे की मौत, पास में बैठे थे पिता

Fri, 26 Dec 2025 04:39 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह एक हादसा प्रतीत होता है।
विज्ञापन
चुन्नी में फंदा लगने से बच्चे की मौत - फोटो : AI Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के सारन थाना इलाके की पर्वतीया कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां खिड़की से बंधी चुन्नी से खेलते समय आठ साल के मासूम बच्चे की फंदा लगने से मौत हो गई। हादसे के वक्त बच्चे का पिता सामने ही बैठा था, लेकिन जब तक उसे स्थिति का अहसास हुआ, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

विज्ञापन

चुन्नी का एक सिरा पेट तो दूसरा खिड़की पर बंधा था
जानकारी के अनुसार, बच्चा घर में खेल रहा था। खेल-खेल में उसने पेट के आसपास चुन्नी बांध रखी थी, जिसका दूसरा सिरा खिड़की से बंधा हुआ था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे चुन्नी का फंदा उसके गले में फंस गया। कुछ ही पलों में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिवार में मचा कोहराम
परिजन तुरंत बच्चे को पास के अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
 
विज्ञापन

पुलिस मान रही हादसा
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह एक हादसा प्रतीत होता है। आगे की कार्रवाई परिजनों के बयान और जांच के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें