फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारी मार्केट चौक पर हुआ हादसा, साथी गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के बिहारी मार्केट चौक पर रविवार तड़के दूध के टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) निवासी अरुण के रूप में हुई है। अरुण पिछले सप्ताह ही फरीदाबाद में अपने भाई के पास आया था और एस्कॉर्ट्स कंपनी में ट्रैक्टर चालक के पद पर कार्यरत था। रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे वह ड्यूटी खत्म कर अपने साथी प्रांजल के साथ सेक्टर-88 स्थित घर लौट रहा था। दोनों बिहारी मार्केट चौक के पास चाय पीने के लिए रुक गए। चाय पीने के बाद जैसे ही वे बाइक लेकर आगे बढ़े, दूध के टैंकर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अरुण और प्रांजल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अरुण को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण के सिर में गंभीर चोट लगने से काफी खून बह गया था। प्रांजल की हालत गंभीर होने के कारण उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। जांच अधिकारी भूपेंद्र ने बताया कि अरुण के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस फरार टैंकर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें