फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मेडिकल स्टोर संचालक से 15.71 लाख की ठगी, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर थाना एनआईटी की टीम ने पंजाब, हरियाणा और पश्चिम बंगाल से आरोपियों को पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 15.71 लाख रुपये की साइबर ठगी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी एक मेडिकल स्टोर संचालक को मोटा मुनाफा कमाने का लालच दे रहे थे। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने पंजाब, हरियाणा और पश्चिम बंगाल से इन आरोपियों को पकड़ा है।
आरोपियों की पहचान प्रकाश निवासी शिमला, अनिरबान निवासी हुगली, असलम राणा उर्फ आशु उर्फ आशुतोष राणा निवासी यमुनानगर और सन्नी सिंह निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने इन्हें गिरफ्तार किया। इसके बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने यूट्यूब पर शेयर बाजार में ट्रेडिंग से संबंधित एक वीडियो देखा था। इसके बाद आरोपियों ने व्हाट्सएप के माध्यम से उनसे संपर्क किया। उन्होंने शिकायतकर्ता से एक ट्रेडिंग खाता खुलवाकर उसमें निवेश करने के लिए कहा। शुरुआत में शिकायतकर्ता ने 10 हजार रुपये का निवेश किया। इस निवेश के बदले उसे 12,168 रुपये वापस मिले, जिससे उसे आरोपियों पर भरोसा हो गया। बाद में अधिक मुनाफे का लालच देकर उससे अलग-अलग किस्तों में कुल 15.71 लाख रुपये निवेश करवा लिए गए। आरोपियों ने पीड़ित के ट्रेडिंग खाते में करीब 19 लाख रुपये का मुनाफा भी दिखाया। जब पीड़ित ने अपनी रकम निकालने का प्रयास किया, तो वे टालमटोल करने लगे और पैसे वापस नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि प्रकाश और अनिरबान जीरकपुर की सोसाइटी में रहते थे। दोनों ने अपने नाम से करंट बैंक खाते खुलवाकर असलम को दिए थे। असलम ने इन खातों को टेलीग्राम के माध्यम से सन्नी सिंह को भेजा था। पुलिस के अनुसार, ठगी की रकम में से 3 लाख रुपये इन्हीं खातों में से एक में आए थे। शिकायत के आधार पर साइबर थाना एनआईटी में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें