फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल चुनरी और फूलों से किया मां का श्रृंगार

विज्ञापन
विज्ञापन
लाल चुनरी और फूलों से किया मां का श्रृंगार
विज्ञापन

नवरात्र के चौथे दिन कूष्मांडा के दर्शन किए: मंदिरों में दिनभर हुआ भजन-कीर्तन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा के दर्शन के लिए सुबह से ही मंदिरों में लाइन लगी रही। मंदिरों में माता रानी को लाल चुनरी और फूलों से सजाया गया। पूजा अर्चना के बाद मां को पंच भोग लगाया गया। कोरोना महामारी में सुरक्षा नियमों को देखते हुए सभी को मास्क और हाथ सैनिटाइज करने के बाद ही प्रवेश दिया गया। इस दौरान लोगों को अपनी बारी का बाहर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

महारानी श्री वैष्णो देवी मंदिर, प्राचीन काली मंदिर, तीन नंबर स्थित दुर्गा मंदिर, एचएच-5 स्थित दुर्गा मंदिर, ओल्ड फरीदाबाद पथवारी मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, जवाहर कॉलोनी स्थित जगदंबा मंदिर, सेक्टर-16 स्थित श्री काली मंदिर, एनआईटी स्थित मां दुर्गा मंदिर, एनआईटी एक स्थित सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों में माता के दर्शन के दिनभर श्रद्धालु पहुंचते रहे। मंदिरों में दिन-रात भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। मंदिरों के बाहर कोरोना को लेकर सतर्कता है। पुलिस भी गश्त करती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें