फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह का लॉकडाउन: लॉकडाउन के दौरान बदल रहा शहर, मरीजों का आंकड़ा 43 पर पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जनता कर्फ्यू के बाद लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एक ओर संक्रमण नियंत्रण की चुनौती थी तो दूसरी ओर जनता को रोकने की कवायद। 20 मार्च से 25 अप्रैल के पीरियड में संक्रमितों का आंकड़ा एक से बढ़कर 43 पर जा पहुंचा। इस दौरान प्रशासन को लॉकडाउन का पालन न करने वालों पर 608 एफआईआर करनी पड़ीं। इस दौरान 787 लोग गिरफ्तार किए गए। लॉकडाउन में बिना पास बाहर निकलने वाले 5,930 वाहनों के चालान किये गये, तो 927 वाहन जब्त किए गए। वहीं संक्रमण की जंग इस रफ्तार से लड़नी पड़ी कि एक साथ जिले के 13 इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित करना पड़ा। हालांकि सेक्टर-3 को इससे बाहर निकाल दिया गया, अब केवल 12 इलाके संक्रमण से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 20 मार्च को स्पेन से लौटी महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई। यह जिले में कोविड-19 का पहला मामला था। इसके बाद लगातार संक्रमण के मामले बढ़े। 31 मार्च तक जिले में छह लोग संक्रमित मिले। इनमें से एक इस दौरान स्वस्थ हो गया। 11 अप्रैल को संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 29 हो गया जबकि तीन पूरी तरह स्वस्थ हो गए। 21 अप्रैल तक कुल 42 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। फिलहाल कुल 43 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें से 29 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। कुल संक्रमितों के सीधे संपर्क में आने से 10 लोग संक्रमण का शिकार हुए। इनमें से आठ लोग संक्रमितों के परिजन थे और दो अन्य। स्पेन से लौटी महिला का इलाज करने वाली महिला डॉक्टर और दूसरा मल्टी पर्पज वर्कर संक्रमित पाया गया। यह दोनों ही संक्रमित के सीधे संपर्क में थे। वहीं सेक्टर-28 स्थित मेडिकल स्टोर संचालक में संक्रमण के कारण का स्वास्थ्य विभाग को आज तक पता नहीं चला।
जिले में एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल अस्पताल को कोविड-19 विशेष अस्पताल घोषित किया गया है। यहीं कोरोना संक्रमण की जांच हो रही है। अस्पताल में जांच के लिए विरोलॉजी लैब की स्थापना मार्च में की गई थी। हर दिन सौ सैंपल की जांच अस्पताल में हो रही है। विभाग ने अब तक 2652 लोगों को निगरानी में रखा है। इसमें से 819 लोग विदेश यात्रा से लौटे हैं, जबकि 1381 लोग सर्दी-खांसी-जुकाम जैसी समस्या से पीड़ित हैं। 495 लोग संक्रमितों के संपर्क में आने के कारण होम क्वारंटीन हैं। स्वास्थ्य विभाग अब तक कुल 2267 लोगों के सैंपल ले चुका है। इसमें से 2108 की रिपोर्ट नेगेटिव आई। कुल 116 सैंपल की रिपोर्ट का स्वास्थ्य विभाग को इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें