फरीदाबाद। कोविड-19 के विस्तार पर जिले में बीते 96 घंटे यानि चार दिन से लगाम लगी हुई है। शनिवार को भी नया मामला सामने न आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। शनिवार तक कुल संक्रमितों की संख्या 43 रही। इनमें से 29 पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, जबकि 14 का इलाज जारी है। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. राम भगत ने बताया कि जिले में शनिवार को भी कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला।
जिले में 2267 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे इसमें से 2108 की रिपोर्ट नेगेटिव है। 116 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। पिछले 24 घंटे में 104 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि 1005 लोग ऐसे हैं, जिनका 28 दिन का क्वारंटीन पूरा हो चुका है।