फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर परमिट सवारियां बैठाने वाले वाहन चालकों पर दो लाख से अधिक जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। लॉकडाउन में परिवहन की समस्या से जूझ रहे लोगों का फायदा उठाने वाले निजी वाहन चालकों के खिलाफ रोडवेज ने कार्रवाई करते हुए तीन माह में दो लाख रुपये से अधिक का जुर्माना किया है। विभाग की ओर से अप्रैल से जून तक ऐसे 20 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

कोरोना को रोकने के लिए सरकार ने प्रदेश भर में लॉकडाउन लगाकर पाबंदियां लागू की थीं। प्रदेश के कामगार प्रदेश से पलायन को मजबूर हो गए। ऐसे में निजी वाहन चालक फायदा उठाकर शहर के बस स्टैंड के बाहर से बिना परमिट ही सवारियां ढोने में जुटे रहे। सवारियों से मनमानी किराया वसूलने की शिकायत भी अधिकारियों के पास पहुंची। ऐसे में महाप्रबंधक की ओर से खुद चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान अप्रैल से 20 जून तक लगातार चालान काटे गए। कुछ वाहन चालकों को चेतावनी दी गई तो करीब 20 वाहनों के चालान काट कर विभाग ने दो लाख रुपये से अधिक जुर्माना भी किया
विज्ञापन

--
वर्जन
मुनाफे के एवज में निजी वाहन चालक स्टैंड से सवारियां को बैठाकर ले जाते हैं। उनके पास कमर्शियल वाहन परमिट नहीं होता है। ऐसे वाहनों चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रखी जाएगी।
विज्ञापन

- राजीव नागपाल, जीएम रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें