फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म मामले में कराटे टीचर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। मुजेसर थाना इलाके में किशोरी से दुष्कर्म मामले का आरोपी कराटे टीचर पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी कराटे सिखाने के बहाने 15 वर्षीय किशोरी से तीन साल से दुष्कर्म करता आ रहा था। बुधवार को किशोरी उसकी हरकतों से तंग आ गई और उसने जहर खा लिया।
विज्ञापन

किशोरी की हरकत का पता आरोपी को लग गया और वह उसे पकड़ने के लिए किशोरी के पीछे भागने लगा। हड़बड़ाहट में किशोरी ने मुजेसर नाले में छलांग लगा दी थी। किशोरी के होश में आने के बाद उसने बताया कि वह करीब छह साल से रणवीर नाम के युवक के यहां कराटे सीखने जाती है। पिछले तीन साल से उसका टीचर रणवीर उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा था। आरोप है कि रणवीर अलग-अलग स्थानों पर किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका है। मुजेसर थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को बृहस्पतिवार रात काबू कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें