फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 70 हजार से अधिक लोगों ने कराया टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना से बचाव के लिए जिले में 194 सरकारी-निजी केंद्रों पर टीकाकरण का महाअभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 70,027 लोगों ने टीकाकरण कराया। इसमें सर्वाधिक 60 हजार से भी ज्यादा 18 से 45 वर्ष के बीच के लोगों ने टीका लगाया। वहीं, 45 वर्ष से अधिक उम्र के 9258 लोगों ने टीकाकरण कराया। कुल 16 स्वास्थ्य कर्मी व 17 फ्रंट लाइन वर्कर ने भी टीकाकरण कराया। वहीं, अब तक कुल जिले में सात लाख 67 हजार युवाओं का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

सोमवार को जिले में टीकाकरण का महाअभियान चलाया गया। इस बीच लोगों को ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण कराने का मौका मिला। जिले में 35 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया। जिले के 194 केंद्रों पर टीकाकरण की सुविधा का असर यह रहा कि लोगों में टीकाकरण को लेकर आपाधापी नजर नहीं आई। सहूलियत मिलने पर लोगों ने दूसरों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। अमूमन एक व्यक्ति को कोरोना जांच, टीकाकरण पंजीकरण और टीकाकरण कराने में करीब एक से डेढ़ घंटे ही इंतजार किया।
निजी कंपनियों और संस्थाओं ने किया जरूरी
टीकाकरण से कतराने वाले लोग भी केंद्र पर पहुंचे। इस दौरान ज्यादातर ऐसे लोगों की भीड़ मौके पर नजर आई जो कामकाजी थे। कंपनी से टीकाकरण के लिए ब्रेक लेकर वैक्सीन लगवाने पहुंचे थे। ज्यादातर कंपनी कर्मचारी, स्कूल कर्मचारी व अन्य निजी संस्थाओं से संबंधित लोगों में टीकाकरण के लिए दबाव दिखा। घरेलू लोग कम ही मौके पर दिखाई दिए। इधर टीकाकरण केंद्रों पर व्यवस्था भी लोग खुश नजर आए। लोगों का कहना था कि मात्र एक से डेढ़ घंटे के अंदर टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली। उधर वैक्सीनेशन के बाद प्रतीक्षा केंद्र में बैठना भी अनिवार्य कर दिया गया। दिल्ली के मूल निवासी सुभाष ने बताया वह फरीदाबाद की कंपनी में काम करते हैं। सोमवार को टीकाकरण अभियान की जानकारी कंपनी की ओर से उन्हें दी गई। कंपनी ने कार्यरत सभी कर्मचारियों के लिए टीकाकरण अनौपचारिक रूप से अनिवार्य कर दिया है। प्रत्येक कर्मचारी का टीकाकरण प्रमाण पत्र चेक किया जा रहा है। ऐसे में कंपनी प्रबंधन की ओर से टीकाकरण के लिए लोगों को भेजा जा रहा है। स्कूल में कार्यरत आशा अधाना ने बताया कि वह निजी स्कूल में कार्यरत हैं। उन्हें स्कूल में टीकाकरण प्रमाण पत्र भेजना है। ऐसे में वह टीका लगवाने पहुंची। इसी तरह कपड़ा फैक्ट्री में सुरक्षा कर्मी के रूप में तैनात रमेश ने बताया कि वह टीकाकरण प्रमाण पत्र प्रबंधन को सौंपेंगे। कंपनी की ओर प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से मांगा गया है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने की शिविर की शुरुआत
बल्लभगढ़। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सोमवार को सरकारी अस्पताल में टीकाकरण शिविर की शुरुआत की। मंत्री ने मरीजों को सुविधाएं देने के लिए अस्पताल प्रबंधन को हिदायत भी दी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर किया वैक्सीनेशन शिविर लगाए गए। ऐसे में सरकारी अस्पताल में बने केंद्र का उद्घाटन करने कैबिनेट मंत्री पहुंचे। चावला कॉलोनी में लगाए गए शिविर में सिविल सर्जन डॉ. रणदीप सिंह पूनिया, डिप्टी सीएमओ डॉ. गजराज, सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर टीसी गिड़वाल आदि मौजूद रहे। इसी तरह राजस्थान भवन, जेसी बोस विवि, सेक्टर-17, 19 सहित जिले के 181 केंद्रों पर टीकाकरण शिविर लगाए गए।
आज इन 13 केंद्रों पर होगा टीकाकरण
बल्लभगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल, फर्स्ट रेफरल यूनिट-1, फर्स्ट रेफरल यूनिट-2, खेड़ी कला सामुदायिक केंद्र, बीके सिविल अस्पताल, एनआईटी-3 स्वास्थ्य केंद्र, प्रतापगढ़ शहरी स्वास्थ्य केंद्र, एसजीएम नगर स्थित शहरी स्वास्थ्य केंद्र, छांयसा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, दयालपुर प्राथमिक स्वास्थय केंद्र, पन्हेड़ा खुर्द प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कौराली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व तिगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें