फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के आठ नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को कोरोना के आठ नए मामलों की पुष्टि की है, जबकि 45 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले चार दिनों से जिले में किसी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई है। अभी तक जिले में केवल 716 कोरोना संक्रमितों के मरने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है।
विज्ञापन

रविवार को सेक्टर-11, सेक्टर-21, सेक्टर-86, एनआईटी 5, गांधी कॉलोनी, ठाकुरवाड़ा, गांव दयालपुर व अनखीर में कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 99,656 हो गई है। इसमें से 98,777 लोग ठीक हो गए हैं। अब जिले में कुल 163 एक्टिव केस रह गए हैं। इनमें से केवल 92 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 71 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अब जिले में केवल 68 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, जबकि 4 को वेंटिलेटर पर रखा गया है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 99.1 प्रतिशत से ऊपर बना हुआ है। रविवार को 1140 नए सैंपल लिए गए हैं। अभी 325 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग हम कोरोना को काबू कर सके है। इसलिए कोरोना से बचाव के लिए कोविड नियमों का सख्ती से पालन करें। घर से बाहर निकलने पर मास्क अवश्य लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें