फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शहरभर में लगेंगे 60 से अधिक नाके, बॉर्डर पर भी होगी नाकाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
हुड़दंगबाजी, ड्रिंक एंड ड्राइव, कानून व्यवस्था भंग करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ की जाएगी सख्त कानूनी कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नववर्ष 2026 के उपलक्ष्य में बुधवार को न्यू ईयर ईव को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए फरीदाबाद पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने सभी डीसीपी, एसीपी, थाना व चौकी प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पूरे जिले में 60 से अधिक जगहों पर नाके लगाकर वाहनों की जांच की जाएगी। बॉर्डर वाले 9 जगहों पर भी नाकाबंदी रहेगी। इसके साथ ही 18 जगहों पर ड्रंकन ड्राइव के नाके लगाकर शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 31 दिसंबर को नववर्ष के उपलक्ष्य पर ड्यूटियां लगा दी गई हैं। सभी पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रबंधक, पुलिस चौकी प्रभारी व अपराध शाखा अपने-अपने क्षेत्र में फील्ड में मौजूद रहकर कानून व्यवस्था एवं शान्ति बनाए रखेंगे। हुड़दंगबाजों एवं शरारती तत्वों पर कार्रवाई करने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सभी ईआरवी, राइडर अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी रखेंगे। सीमावर्ती राज्य/जिला बॉर्डर पर 9 स्थानों पर नाकाबंदी की जाएगी। सभी थाना एसएचओ अपने-अपने इलाके में 2/2 स्थानों पर नाकाबंदी कराएंगे तथा हुड़दंगबाजों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। आबकारी अधिनियम के अनुसार होटलों, ठेको, रेस्त्रां इत्यादि पर विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें