फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तिगांव रोड पर निर्माण कार्य की वजह से लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आधे से एक घंटे का जाम लगने की वजह से हो रही परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। गांव तिगांव स्थित राजकीय महाविद्यालय से लेकर मंझावली मोड़ तक बनाए जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस निर्माण कार्य के शुरू होने से जहां एक ओर लोगों को जर्जर सड़क से छुटकारा मिल जाएगा वहीं दूसरी ओर इन दिनों लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आधे से एक घंटे का जाम लगने की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण किया जा रहा है। ग्रेप 4 हटने के बाद गांव तिगांव से लेकर गांव मंझावली के मुख्य चौराहे तक की सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। इस कार्य के शुरू होने से आसपास के गांवों को जोड़ने वाले मुख्य रास्ते होकर जाने वाले लोगों को आने वाले दिनों में काफी सहूलियत मिलेगी लेकिन इन दिनों निर्माण कार्य होने की वजह से रास्ता वन वे कर दिया गया है। जिस वजह से लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सिटी बस के चालकों ने बताया कि उनके दो बस डिपो से वाया तिगांव से होते हुए कोराली और मंझावली को जाती हैं। दोनों रूट पर चलने वाली बसों को आए दिन आधे से एक घंटे तक जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। लोगों का कहना है कि अगर बैंक के पास किसी पुलिसकर्मी की ड्यूटी का लगा दिया जाए तो यातायात सुचारु रूप से चल सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें