फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साक्षर बनने के लिए 2900 से अधिक लोग आज देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों ने शनिवार को परीक्षा केंद्रों पर सुविधाओं की जांच की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में रविवार को 2900 से अधिक लोग साक्षर बनने के लिए परीक्षा देंगे। शनिवार को अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों पर सुविधाओं की जांच की गई। परीक्षा का आयोजन सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक किया जाएगा। पंजीकरण कराने वाले लोगों को ही परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी। जिला शिक्षा कार्यालय के अधिकारियों द्वारा परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

साक्षरता मिशन के तहत संचालित उल्लास योजना को उद्देश्य निरक्षर लोगों को साक्षर कर समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है। पिछले वर्ष जिले में इस योजना की शुरुआत हुई थी। 1500 से अधिक लोग योजना के तहत प्रशिक्षण ले रहे हैं। दिसंबर और जनवरी में सरकारी स्कूलों के अध्यापक तथा शैक्षणिक स्वयंसेवकों ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में घूमकर 2900 से अधिक निरक्षरों की पहचान की थी। सभी का रजिस्ट्रेशन कराया गया था। अब परीक्षा देकर यह निरक्षर से साक्षर बनने की ओर अपना पहला कदम बढ़ाएंगे। बता दें कि परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले 14 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को शिक्षा विभाग की ओर से सामाजिक चेतना केंद्रों को शिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार परीक्षा के सफल संचालन के लिए स्कूल और सामाजिक चेतना केंद्रों के इंचार्ज को नोडल अधिकारी बनाया गया है। परीक्षार्थियों को विभाग की ओर से प्रश्न-उत्तर पुस्तिकाएं और पेन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने में असमर्थ लोगों को घर से पेपर देने की अनुमति दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन-
परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। केंद्रों के अंदर परीक्षार्थियों को आधार कार्ड और एडमिट कार्ड देखकर प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षार्थी केंद्रों पर सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक अध्यापकों की निगरानी में परीक्षा देंगे। -धर्मेंद्र अधाना, योजना समन्वयक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें