फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शानदार बल्लेबाजी के लिए रेहान इकबाल बने मैन ऑफ द मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
- सोमोति सीनियर क्लब ने विजन इनफिनिटी को हराया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। पाली स्थित क्रिकेट मैदान पर शनिवार को सोमोति सीनियर क्रिकेट क्लब और विजन इनफिनिटी क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। सोमिति ने विजन इनफिनिटी को 51 रन से हरा दिया। टी-20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सोमोति क्लब ने 154 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब पारी में विजन की टीम 17.4 ओवरों में ही 103 रन पर ही ऑलआउट हो गई।सोमोति के ओपनर रेहान इकबाल ने सर्वाधिक 75 रन की पारी खेली जबकि रितेश ने 17 रन का योगदान दिया। विजन इनफिनिटी के लिए सचिन लोहान ने तीन जबकि आनंद मिश्रा ने दो विकेट अपने नाम किए। सोमोति के लिए प्रांचित भारद्वाज ने चार और अशोक प्रजापति ने तीन विकेट लिए। रेहान इकबाल को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें