फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दीपोत्सव में 2500 से अधिक लोगों ने लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत विकास परिषद की ओर से किया गया समारोह का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। भारत विकास परिषद की ओर से सीकरी में दिवाली के उपलक्ष्य में भव्य दीपोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 2500 लोगों ने भाग लेकर इसे यादगार बना दिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में पारस्परिक सहयोग, एकता, सांस्कृतिक मूल्यों और पारिवारिक भावनाओं को सशक्त करना रहा।

कार्यक्रम में परिषद के सदस्यों और बच्चों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। पारंपरिक लोक नृत्य, भजन, नाट्य प्रस्तुति और समूह गायन ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। छोटे बच्चों से लेकर वरिष्ठ सदस्यों तक सभी ने मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पूरे आयोजन स्थल को दीपों और रंग-बिरंगी सजावट से सुसज्जित किया गया था, वहीं बैकग्राउंड में चल रही मधुर संगीत की धुनों ने माहौल को और भी आनंदमयी बना दिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी लोगों ने डांडिया नृत्य में भाग लेकर दीपोत्सव की खुशियों को साझा किया और एक-दूसरे को दिवाली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे, सांस्कृतिक चेतना और भारतीय परंपराओं को सहेजने का कार्य करते हैं। परिषद भविष्य में भी इसी भावना के साथ सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, राज्य मंत्री गौरव गौतम, विधायक मूलचंद शर्मा, पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, विधायक धनेश अदलखा, भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, बल्लभगढ़ जिला अध्यक्ष सोहन पाल व भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय सेवा संयोजक राजकुमार अग्रवाल व पूरी भारत विकास परिषद की टीम मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें