फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आपके खाते में 3 करोड़ रुपये हैं कहकर वेरिफिकेशन के बहाने 16 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-37 में रहने वाली कैंसर पीड़िता महिला को वीडियो कॉल कर जांच के बहाने की गई ठगी
विज्ञापन

16 लाख की एफडी तुड़वाकर बैंक खाते में ट्रांसफर कराए गए रुपये
महिला के पति ने पता चलने पर साइबर हेल्पलाइन पर दी शिकायत
23 से 25 सितंबर के दौरान ठगी का लगाया आरोप
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में एफआईआर दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने सेक्टर-37 इलाके में रहने वाली कैंसर पीड़िता महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 16 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने महिला को वीडियो कॉल कर कहा कि एक आरोपी के पास से आपके नाम का डेबिट कार्ड मिला है। इस खाते में 3 करोड़ रुपये होना बताए गए। इस केस की जांच के नाम पर महिला से बैंक खाते व उनमें मौजूद रकम की डिटेल ली गई। महिला के 16 लाख रुपये की एफडी बताने पर आरोपियों ने जांच होने तक एफडी तुड़वाकर रकम खाते में ट्रांसफर करा ली।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस को मामले में शिकायत पीड़ित महिला के पति ने दी है। वे एक यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। इनका कहना है कि 23 सितंबर को पत्नी घर पर थी तो एक नंबर से उन्हें व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आई। महिला ने वीडियो कॉल रिसीव की तो एक व्यक्ति ने उन्हें एक फोटो दिखाकर पूछा कि इसे पहचानती हो। महिला के मना करने पर आरोपी ने एक डेबिट कार्ड दिखाया और कहा कि ये एक केस में आरोपी के पास मिला है और ये आपके बैंक खाते का डेबिट कार्ड है व कार्ड पर आपका नाम भी लिखा है।
विज्ञापन

आरोपी ने कहा कि आपके इस खाते में 3 करोड़ रुपये जमा हैं। इस रकम को लेकर हम जांच कर रहे हैं और जांच होने तक आपको अपने अन्य खातों में मौजूद रकम की डिटेल देनी होगी। महिला ने अपनी 16 लाख रुपये की एफडी के बारे में बताया। आरोपी ने कहा कि जांच पूरी होने तक आपको ये रुपये हमें ट्रांसफर करने होंगे और वेरिफिकेशन के बाद हम ये वापस करेंगे। महिला की एफडी तुड़वाकर आरोपियों ने 16 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। महिला ने बैंक से ये आरटीजीएस करवाई।
विज्ञापन

आरोपी ने अपना नाम अजय बंसल बताकर दावा किया कि ये रकम दो दिन में वेरिफाई कर आपके खाते में वापस कर दी जाएगी। जब तक आपका क्लियरेंस सर्टिफिकेट नहीं आ जाता, आप इस बारे में किसी को नहीं बताएंगी। आरोपी ने कहा कि हम पोस्ट के जरिये दस्तावेज आपको भेज रहे हैं। बाद में महिला ने पति को बताया कि उसने बैंक जाकर रुपये आरटीजीएस कर दिए हैं। तब ठगी का अहसास हुआ और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई। मामले में अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें