फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बगैर हेलमेट वाहन चलाने पर इस साल अब तक ढाई लाख से अधिक चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
हेलमेट को जान की सुरक्षा नहीं सिर का बोझ समझते हैं स्मार्ट सिटी के लोग
विज्ञापन

सोनू यादव
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी के लोग हेलमेट को जान की सुरक्षा नहीं, सिर का बोझ समझते हैं। साल 2025 में नवंबर महीने तक बगैर हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चलाने व पीछे बैठने के आरोप में ढाई लाख से अधिक चालान पुलिस काट चुकी है। यातायात पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार 1 जनवरी से 30 नवंबर 2025 तक कुल 253122 चालान काटे गए हैं। लेकिन इसके बावजूद लोगों पर असर नहीं पड़ रहा और अब भी निरंतर बगैर हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चला रहे हैं।

पीछे बैठने वाले भी नहीं पहन रहे हेलमेट
दुपहिया वाहन चलाते हुए हेलमेट न पहनने के आरोप में जनवरी से नवंबर महीने के दौरान कुल 183149 चालान पुलिस ने काटे हैं। इसके साथ ही पीछे बैठकर हेलमेट न पहनने पर भी 69973 चालान यातायात पुलिस की ओर से काटे गए हैं। इन दोनों आरोपों के तहत पुलिस ने कुल 253122 चालान काटे हैं। इसके साथ ही दुपहिया वाहन पर 3 सवारी बैठने के आरोप में भी नवंबर महीने तक 17625 चालान यातायात पुलिस ने काटे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को भी जिले के कई इलाकों में दुपहिया वाहन को बगैर हेलमेट चलाते हुए लोग दिखे। सेक्टर-15 इलाके में बाइक सवार हेलमेट को सिर पर लगाने की बजाय हाथ में टांगकर बाइक चलाता दिखा। एनआईटी दो इलाके में स्कूटी सवार बगैर हेलमेट के ही मोबाइल पर बात करते हुए जाता दिखा। नीलम-बाटा रोड पर बाइक सवार बगैर हेलमेट के दोनों कान में ब्लूटूथ हेडफोन लगाकर जाता दिखा।

साल 2024 के दौरान ट्रेफिक पुलिस की ओर से काटे गए 5 लाख से अधिक चालान में सबसे अधिक इसी आरोप में काटे गए हैं। हेलमेट पहने बगैर बाइक-स्कूटी चलाने वाले 10350 लोगों को मौके पर रोककर चालान किए गए। जबकि 1 लाख 76 हजार 165 लोगों के पोस्टल चालान पूरे साल में पुलिस ने किए।
विज्ञापन


जागरूकता अभियान का भी नहीं हो रहा असर
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करने को लेकर शहर में अलग-अलग एरिया में जाकर पुलिस की टीमें जागरूकता अभियान चला रही है। लगभग हर दिन सामुदायिक पुलिसिंग की टीम, यातायात पुलिस की टीम लोगों को जागरूक कर रही है। इसके बावजूद भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे। जिसके चलते पुलिस सख्ती से चालान की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें