फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्कूलों-कॉलेजों में 1050 से अधिक शिक्षकों के पद रिक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस
विज्ञापन

विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित, शिक्षकों को एक से अधिक कक्षाओं की जिम्मेदारी संभालनी पड़ रही
संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य देने की बात तो लगातार होती है लेकिन सरकारी शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की कमी इस दिशा में बड़ी चुनौती बनी हुई है। जिले के सरकारी स्कूलों से लेकर कॉलेजों तक शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं।
ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूलों में जहां करीब 900 शिक्षक नहीं हैं, वहीं उच्च शिक्षा में भी स्थिति चिंताजनक है। जिले के आठ सरकारी महाविद्यालयों में शिक्षकों के करीब 150 पद खाली बताए जा रहे हैं। जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के कुल 4,534 स्वीकृत पद हैं। इनमें से 900 पद खाली हैं। यानी करीब 20 प्रतिशत पदों पर नियमित शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं। इसका असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ता है। कई स्कूलों में शिक्षकों को एक से अधिक कक्षाओं या विषयों की जिम्मेदारी संभालनी पड़ती है।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा में स्थिति और भी चिंताजनक है। जिले के आठ सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों के करीब 500 पद स्वीकृत बताए जा रहे हैं। इनमें से लगभग 150 पद खाली हैं। यानी करीब 30 प्रतिशत पदों पर नियमित शिक्षकों की नियुक्ति नहीं है। कई कॉलेजों में विषयवार शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि एक्सटेंशन लेक्चरर और गेस्ट लेक्चरर होने से कुछ हद तक पढ़ाई सुचारू रूप से चलाई जा रही है। प्रदेश स्तर पर भी शिक्षकों की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई है। हरियाणा के सरकारी कॉलेजों में 8,137 असिस्टेंट प्रोफेसर पद स्वीकृत हैं। इनमें से 3,303 नियमित रूप से कार्यरत हैं, जबकि 2,819 पद रिक्त हैं। इसके अलावा 1,971 एक्सटेंशन लेक्चरर और 44 गेस्ट लेक्चरर के माध्यम से पढ़ाई का काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


शिक्षक ही नहीं, बुनियादी सुविधाओं की भी कमी

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को शिक्षकों की कमी के साथ बुनियादी सुविधाओं की परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। कई स्कूलों में भवनों की हालत खराब है। शौचालयों की स्थिति ठीक नहीं है और कक्षाओं में बैठने के लिए पर्याप्त डेस्क-बेंच भी उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जब विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए जरूरी सुविधाएं और पर्याप्त शिक्षक ही नहीं मिलेंगे तो शिक्षा की गुणवत्ता कैसे सुधरेगी। जिला शिक्षा अधिकारी अंशु सिंगला ने बताया कि यह प्रशासन ही तय करता है कि कब शिक्षकों की भर्ती निकालकर रिक्त पदों को भरा जाएगा। हमने पत्र लिखा है, उम्मीद है कि जल्द रिक्त पद भर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें