फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार से अधिक ने कराया टीकाकरण, 378 नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
More than 10 thousand vaccinated, 378 new corona infected
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले के अन्य केंद्रों सहित बीके सिविल अस्पताल में जारी टीकाकरण भी बृहस्पतिवार को प्रभावित रहा। लोगों में टीकाकरण को लेकर कम उत्साह दिखाई दिया। बीके सिविल अस्पताल में लगाए गए टीकाकरण केंद्र पर लोगों की संख्या काफी कम रही। इस दौरान एक बार में केवल दो से तीन लोग ही नजर आए। दोपहर तक टीकाकरण का यही क्रम जारी रहा। हालांकि बृहस्पतिवार को 10 हजार 486 लोगों ने टीकाकरण कराया। जबकि बुधवार को जिले के 44 केंद्रों पर महज 3508 लोगों ने टीकाकरण कराया था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को 378 नए कोरोना संक्रमित मामलों की पुष्टि की है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार यह इस वर्ष के सर्वाधिक मामले हैं। वहीं, इससे पहले 29 नवंबर को इतने मामले मिले थे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक 49333 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 47 हजार 403 लोग स्वस्थ हुए हैं। बीते 24 घंटों में 108 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए हैं। मौजूदा समय में सक्रिय मामलों की संख्या 1505 हो गई है। इनमें से 213 अस्पताल में भर्ती हैं। शेष 1292 होम आइसोलेशन में हैं। अलग-अलग अस्पतालों में 48 संक्रमित आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती हैं। वहीं, सात भर्ती मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 2378 सैंपल लिए हैं।
इनमें से 2245 की रिपेार्ट आना बाकी है। स्वास्थ्य विभाग प्रति एक लाख की आबादी में 32778 सैंपल ले जा रहा है। विभाग की ओर से अब तक 5 लाख 90 हजार 15 सैंपल लिए जा चुके हैं। मौजूदा समय में जिले की रिकवरी दर 96.1 फीसदी है। वहीं सक्रिय मामलों की दर 1.9 फीसदी से बढ़कर 3.1 फीसदी हो गई है। सैंपल पाजिटिविटी दर 8.4 फीसदी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें