फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नाले में पानी से ज्यादा बह रहा कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा का नहीं है कोई इंतजाम, कभी भी हो सकता है हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। एसी नगर में बने नाले में पानी कम और कूड़ा ज्यादा बह रहा है। नाले के साथ में ही घर बने हुए हैं। लोग वहां रह रहे हैं और उसी रास्ते से लोगों की आवाजाही है। नाले के किनारे कोई बैरिकेडिंग नहीं है। इसके कारण वहां कभी भी हादसा हो सकता है लेकिन प्रशासन अपनी आखें मूंदे बैठा हुआ है।

निवासी ए के गोयल का कहना है कि यहां की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। यहां देखने के लिए कोई नहीं आया है। नगर निगम में जाकर इसकी शिकायत की जा चुकी है लेकिन हमारी सुनने वाला कोई नहीं है। प्रशासन भी किसी हादसे का इंतजार कर रहा है। नाले के आसपास कोई बैरिकेडिंग नहीं है। इससे बच्चे नाले में गिर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवासी पुनीत शुक्ला ने बताया कि बरसात का मौसम है। ऐसे में बारिश के बाद पूरा नाला भर जाता है और नाले का कूड़ा बाहर बहता है। इससे यहां रहने वाले और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दुर्गंध और गंदगी से लोगों में बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। प्रशासन केवल दावे ही करता है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। प्रशासन को सभी नाले साफ कराने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें