फरीदाबाद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, 5 नंबर में स्टूडेंट पुलिस कैडेट (एसपीसी) कार्यक्रम के तहत महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति व आत्म अनुशासन विषयों पर छात्रों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर उपस्थित एसपीसी कैडेट्स को नशा मुक्त भारत अभियान, महिला सुरक्षा, नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारियां और आत्म अनुशासन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवादात्मक शैली में जानकारी प्रदान की गई। कक्षा का उद्देश्य छात्रों में सामाजिक चेतना का विकास करना एवं उन्हें एक जिम्मेदार, अनुशासित एवं संवेदनशील नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा। संवाद