मैन ऑफ द मैच बने अभिषेक चपराना
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पाली स्थित रविंद्र फागना क्रिकेट ग्राउंड पर मूनलाइट पैंथर्स ने आरके ब्लास्टर को 61 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी। पैंथर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 196 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए अभिषेक चपराना ने 58 रन की पारी खेली। वहीं, रजत सरधाना ने 46 रन का योगदान दिया। आरके ब्लास्टर की ओर से अमित सचदेवा और संजू ने तीन-तीन विकेट झटके। जवाब में आरके ब्लास्टर की टीम 19 ओवरों में महज 135 रन पर ढेर हो गई।
टीम के लिए अंकित कालरा (40 रन) और अंबर (33 रन) ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन दूसरे छोर से साथ नहीं मिला। मूनलाइट पैंथर्स के लिए चैतन्य, मनीष डांग, अरुण कुमार और वंश अरोड़ा ने दो-दो विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच अभिषेक चपराना को घोषित किया गया।