-जायको अकादमी ने डीएवी स्कूल को 159 रन से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-56 स्थित जायको क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को जायको अकादमी ने डीएवी स्कूल को 159 रन के बड़े भारी अंतर से हराया। 40 ओवर के मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी को आई जायको ने छह विकेट पर 304 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए अनुराग रावत ने 68 और रुद्र ने 59 रन बनाए। डीएवी स्कूल के लिए प्रीतराज ने तीन विकेट झटके।
जवाब में बल्लेबाजी को आई डीएवी की टीम 29.4 ओवर में महज 135 रन पर सिमट गई। टीम की ओर ओर से अजय प्रजापति ने 42 और ध्रुव राठी ने 30 रन बनाए। अन्य कोई खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सका। जायको के लिए रुद्र प्रताप और हिमांक ने तीन-तीन विकेट चटकाए। अनुराग रावत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।